100TOPNEWS

Author name: Pooja Mishra

मेरा नाम पूजा मिश्रा है और मैं मीडिया में कंटेंट राइटर के तौर पर 5 साल से काम कर रही हूं। मैंने इंडिया न्यूज़ चैनल से करियर की शुरुआत की, जहां 1 साल तक डिजिटल मीडिया में काम किया। इसके बाद टाइम्स नाउ में कॉन्ट्रैक्ट बेस कंटेंट राइटर के तौर पर काम की। मैं सभी बीट पर लिखती हूं पर बॉलीवुड और लाइफस्टाइल पर लिखना ज्यादा पसंद है।

Sawan 2024
ASTRO, INDIA

Sawan 2024 : सावन में नहीं खा रहे हैं प्याज लहसुन, तो ट्राई करें ये टेस्टी डिशेज

Sawan 2024 : सावन का महीना पवित्र माना जाता है और इस दौरान सात्विक खाया जाता है। इस दौरान आप भी बिना प्याज लहसुन वाला खाना खा रहे हैं तो आपको कुछ खास डिशेज के बारे में जान लेना चाहिए। आप इन सभी डिशेज को बिना प्याज और लहसुन के बना सकते हैं। सावन के पूरे महीने में शिव भक्त भगवान की भक्ति में लीन हो जाते हैं। अगर आप भी सोमवार का व्रत रखते हैं और भोलेनाथ की आराधना में लगे हुए हैं तो आपको भी इस दौरान सात्विक भोजन करना चाहिए। कई बार ऐसा होता है कि लोगों को बिना लहसुन प्याज का खाना पसंद नहीं आता। ऐसे लोगों के लिए कुछ खास डिशेज बताए गए हैं जो बिना लहसुन प्याज के स्वादिष्ट लगते हैं। बेसन की सब्जी बेसन की सब्जी एक राजस्थानी डिश है जिसमें स्पाइसी ग्रेवी को अच्छी तरह से पकाया जाता है। यह बिना प्याज लहसुन के बनाई जाती है और काफी स्वादिष्ट होती है। आप चाहे तो इस सब्जी को सिर्फ गरम मसाले के साथ बना सकते हैं और चावल के साथ खा सकते हैं। सावन के महीने में आप अपने सात्विक भोजन में इस रेसिपी को भी शामिल कर लीजिए। दही भिंडी अगर आप सावन के महीने में व्रत रख रहे हैं तो आपको दही भिंडी जैसी स्वादिष्ट डिश एक बार चख लेनी चाहिए। इस दिशा को बनाने के लिए लहसुन प्याज का इस्तेमाल नहीं किया जाता है। इसे बनाने के लिए भिंडी को फ्राई कर लिया जाता है और मसाला बनकर तैयार किया जाता है। आप इस सब्जी को चावल या फिर रोटी के साथ खा सकते हैं। इस रेसिपी को आप सिर्फ सावन के महीने में ही नहीं बाकी दिनों में भी ट्राई कर सकते हैं। आलू गोभी अगर आपने भी सावन के महीने का व्रत रखा हुआ है, तो आपको लहसुन प्याज से हटकर आलू गोभी की सब्जी तरी करनी चाहिए। यह सब्जी आलू और गोभी की मदद से बनाई जाती है जो काफी स्पाइसी और मसालेदार होता है। इसे बनाने के लिए लहसुन प्याज का इस्तेमाल नहीं किया जाता है। आप इस सब्जी को बनाने के लिए धनिया पाउडर जरा लाल मिर्च पाउडर गरम मसाले का इस्तेमाल कर सकते हैं। दाल तड़का दाल तड़का हर किसी को बहुत पसंद होता है लेकिन आप सोच रहे होंगे कि बिना लहसुन प्याज के याद तड़का कैसा लगेगा। हम आपको बता दे की दाल तड़का को बनाने के लिए आपको लहसुन प्याज की जरूरत नहीं पड़ेगी। आप दाल में तड़का लगाने के लिए हींग जीरा मिर्च गरम मसाले का इस्तेमाल कर सकते हैं। आपको दाल तड़का चावल या रोटी के साथ खाना चाहिए यह काफी स्वादिष्ट लगेगा। शाही पनीर शाही पनीर की बात आती है तो लोग तरह-तरह के मसले का इस्तेमाल करने के बारे में सोचते हैं ताकि सब्जी स्वादिष्ट बने। अगर आप सावन के महीने में सात्विक भोजन कर रहे हैं तो आपको इसमें प्याज लहसुन से परहेज करना होगा। शाही पनीर को बनाने के लिए आपको इसकी क्रीमी ग्रेवी बना लेनी चाहिए इसके बाद आपको लहसुन प्याज की बिलकुल जरुरत नहीं पड़ेगी। शाही पनीर की ग्रेवी में आपको टमाटर दही क्रीम और नारियल का दूध मिला लेना चाहिए। इस तरह से आप इस स्वादिष्ट डिश को पूरे मजे के साथ खा सकते हैं।

Kalki Jayanti 2024
ASTRO, INDIA

Kalki Jayanti 2024 : आज मनाई जा रही है कल्कि जयंती, जानिए क्या है पूजा मुहूर्त और विधि

Kalki Jayanti 2024 : हिंदू धर्म में कल्कि जयंती का विशेष महत्व होता है। इस दिन भगवान विष्णु के दसवें स्वरूप कल्कि की पूजा करने का विधान होता है। हर साल यह पर्व सावन माह के शुक्ल पक्ष तिथि को मनाया जाता है। इस साल यह तारीख 10 अगस्त यानी कि आज के दिन पड़ रही है। कल्कि जयंती के मान्यता के अनुसार इस दिन पूरे विधि विधान से भगवान की पूजा की जाती है जिससे शुभ फल की प्राप्ति होती है। सावन का महीना बहुत पवित्र होता है इस महीने में पूजा पाठ के लिए यह त्यौहार विशेष महत्व रखता है। सावन के महीने में कई त्यौहार आते हैं जो हिंदू धर्म में बेहद महत्वपूर्ण होते हैं। हिंदू धर्म में किसी भी पूजा पाठ का विशेष महत्व होता है यह पूजा भगवान विष्णु को समर्पित है और पूरी पवित्रता के साथ इसे करना चाहिए। कल्कि जयंती की मान्यता आज सभी लोग कल की जयंती मना रहे हैं। सावन के महीने में पढ़ने वाला यह दिन बहुत ही पवित्रता के साथ मनाया जाता है। इस दिन को लेकर कई सारी मान्यता होती है जिसके बारे में नीचे बताया गया है। हिंदू पंचांग के अनुसार देखा जाए तो कल्कि जयंती सावन माह के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को पड़ती है। आज 10 अगस्त को देर रात 3:14 पर या शुभ मुहूर्त पड़ रहा है इसका समापन 11 अगस्त की सुबह 5:44 पर होने वाला है। कल्कि जयंती की पूजा विधि कल्कि जयंती की पूजा करने के लिए आपको सुबह-सुबह जल्दी उठकर स्नान करना चाहिए। इसके बाद आपको पूरी श्रद्धा के साथ इस दिन व्रत करके संकल्प लेना है। इसके बाद आपको एक विधि बनानी है और उसे पर भगवान विष्णु की तस्वीर की स्थापना करनी है। अब आपको भगवान विष्णु को चंदन का तिलक लगाना है और फूलों की माला पहनी है। इसके बाद आपको वैदिक मित्रों का जाप करना है। इतना करने के बाद आपको तुलसी पत्र के साथ पंचामृत समर्पित करना है। इस दिन पूजा पाठ करने के बाद दान दक्षिणा का विशेष महत्व होता है। कल्कि जयंती के दिन ब्राह्मणों को भोजन करने के साथ-साथ वस्त्र और उपयोगी वस्तुओं को दान किया जाता है जो लोग जरूरतमंद होते हैं उन्हें भोजन करना चाहिए और अगले दिन प्रसाद से व्रत को खोलना चाहिए। इस पूजा को करते समय आपको गलती करने से बचना चाहिए। भगवान विष्णु के नाम से इस दिन दान दक्षिणा करना शुभ माना जाता है। आप अपनी इच्छा अनुसार जो दान कर सकते हैं वह लोगों में वितरित कर दीजिए।

Dashrath Krit Shani Stotra
ASTRO, INDIA

Dashrath Krit Shani Stotra : इस तरह करें शनि देव की पूजा, मिनटों में चमकेगी फूटी किस्मत

Dashrath Krit Shani Stotra : शनिवार के दिन भगवान शनि देव की पूजा की जाती है इस पूजा को करने को लेकर कई तरह की विधि विधान होते हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस दिन छाया पुत्र की पूजा मनोभाव से की जाती है इससे मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। इतना ही नहीं शनिदेव की कृपा आपके परिवार पर बनी रहती हैं। जिन लोगों की कुंडली में शनि देव की दशा सही नहीं चल रही है उन्हें शनि स्त्रोत का पाठ करना चाहिए। सनातन धर्म की बात करें तो शनि देव की पूजा का विशेष महत्व शनिवार को माना जाता है। इसे लेकर कहा जाता है कि रवि पुत्र की पूजा करने से भाग या खुल जाता है। शनि देव की पूजा करने के लिए आपको रोजाना सुबह उठकर स्नान करना चाहिए और पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाना चाहिए। इसके अलावा शाम के समय सरसों के तेल का दीपक जलाना चाहिए। इतना ही नहीं शनि देव की पूजा करते समय वैदिक मित्रों का जब भी जरूरी है। अगर आपकी कुंडली में शनि दोष है तो आपको शनि स्त्रोत का पाठ करना चाहिए। आप आजीवन जीवन में आने वाली सभी बाधाओं से दूर रहते हैं। शनि देव की पूजा करने से परिवार में सुख शांति बनी रहती है और शनि की वक्र दृष्टि आप पर नहीं पड़ती। इसके अलावा किसी भी क्षेत्र में आपको सफलता हासिल होती है। शनि स्त्रोत का पाठ नम: कृष्णाय नीलाय शितिकण्ठ निभाय च । नम: कालाग्निरूपाय कृतान्ताय च वै नम:॥ नमो निर्मांस देहाय दीर्घश्मश्रुजटाय च । नमो विशालनेत्राय शुष्कोदर भयाकृते ॥ नम: पुष्कलगात्राय स्थूलरोम्णेऽथ वै नम:। नमो दीर्घाय शुष्काय कालदंष्ट्र नमोऽस्तु ते ॥ नमस्ते कोटराक्षाय दुर्नरीक्ष्याय वै नम:। नमो घोराय रौद्राय भीषणाय कपालिने ॥ नमस्ते सर्वभक्षाय बलीमुख नमोऽस्तु ते । सूर्यपुत्र नमस्तेऽस्तु भास्करेऽभयदाय च ॥ अधोदृष्टे: नमस्तेऽस्तु संवर्तक नमोऽस्तु ते । नमो मन्दगते तुभ्यं निस्त्रिंशाय नमोऽस्तुते ॥ तपसा दग्ध-देहाय नित्यं योगरताय च । नमो नित्यं क्षुधार्ताय अतृप्ताय च वै नम:॥ ज्ञानचक्षुर्नमस्तेऽस्तु कश्यपात्मज-सूनवे । तुष्टो ददासि वै राज्यं रुष्टो हरसि तत्क्षणात्॥ देवासुरमनुष्याश्च सिद्ध-विद्याधरोरगा:। त्वया विलोकिता: सर्वे नाशं यान्ति समूलत:॥ प्रसाद कुरु मे सौरे ! वारदो भव भास्करे । एवं स्तुतस्तदा सौरिर्ग्रहराजो महाबल:॥ दशरथ उवाच: प्रसन्नो यदि मे सौरे ! वरं देहि ममेप्सितम् । अद्य प्रभृति-पिंगाक्ष ! पीडा देया न कस्यचित् ॥ ।।शनि देव आरती।। जय-जय श्रीशनिदेव भक्तन हितकारी। सूरज के पुत्र प्रभु छाया महतारी ।। जय-जय ।। श्याम अंक वक्र दृष्ट चतुर्भुजा धारी । नीलाम्बर धार नाथ गज की असवारी ।। जय-जय ।। क्रीट मुकुट शीश राजित दिपत है लिलारी । मुक्तन की माला गले शोभित बलिहार ।। जय-जय ।। मोदक मिष्ठान पान चढ़त है सुपारी । लोहा तिल तेल उड़द महिषी अति प्यारी ।। जय-जय ।। देव दनुज ऋषि मुनि सुमिरत नर नारी । विश्वनाथ धरत ध्यान शरण हैं तुम्हारी ।। जय-जय ।। नियम से होती है शनि देव की पूजा शनि देव की पूजा करते समय आपको नियमों का पालन करना होता है। आपको रोजाना सुबह उठकर स्नान करने के बाद शनि देव की पूजा करनी है। पीपल के वृक्ष में जल चढ़ाना है इसके बाद आपको शाम को सरसों तेल का दीपक दिखाना चाहिए। शनिवार के दिन आपको काले कुत्ते को रोटी खिलानी चाहिए इससे आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती है। ध्यान रहे की शनिदेव की पूजा विधि करते समय आपको पवित्रता का खूब ध्यान रखना है। शनिवार के दिन दानकुनी का भी विशेष महत्व होता है।  

Friendship Tips
MORE

Friendship Tips : इस तरह करें सच्चे दोस्त की पहचान, फॉलो करें ये खास टिप्स

Friendship Tips : दुनिया के सभी रिश्ते बहुत खास होते हैं लेकिन दोस्ती का रिश्ता सबसे खूबसूरत होता है। कई दोस्ती ऐसी होती है जो एक बार निभा दी जाए तो पूरी जिंदगी चलती है। कई दोस्ती के रिश्ते ऐसे भी होते हैं जो सामने से बेहतरीन दोस्ती दिखाते हैं लेकिन पीठ पीछे आस्तीन के सांप के बराबर होते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स के बारे में बताने वाले हैं जिसकी मदद से आप यह पता लगा सकती हैं कि आपका दोस्त आपको लेकर दोस्त वाली फीलिंग रखता है या नहीं। अगर एक खूबसूरत दोस्ती का रिश्ता मिल जाए तो सारी जिंदगी यह खास बनी रहती है। नीचे आपको कुछ दोस्तों की खूबियां और दिखावटी स्वभाव के बारे में बताया जाएगा जिससे आप पता लगा सकते हैं कि आपकी दोस्ती कैसी है। दोस्तों की खूबियां 1. दोस्तों की खूबियों के बारे में बात करें तो कई ऐसी चीज होती हैं जिससे पता चलता है कि आपका दोस्त हमेशा आपके साथ रहेगा। दोस्त अच्छे और बुरे समय में खड़ा रहेगा। एक अच्छा दोस्त आपको कभी हिम्मत हारने नहीं देता है और आपके मुश्किल भरे समय में आपके साथ रहता है। 2. दोस्त एक ऐसा रिश्ता है जिसकी आपको जब जरूरत पड़ती है वह आपके साथ खड़े होते हैं दोस्ती का रिश्ता इमोशनली ज्यादा अटैच होता है जो हमारे सारे दुख दर्द को खत्म कर देता है। 3. अगर आपका दोस्त आपका सच्चा मित्र है तो वह कभी दूसरे से आपकी बुराई नहीं करेगा। कई सच्चे दोस्त ऐसे होते हैं जो जरूरत पड़ने पर गलतियों को भी बताते हैं। अगर किसी के साथ आपकी भी ऐसी दोस्ती है तो आप उन्हें बिल्कुल ना खोएं। दिखावटी दोस्ती कैसी होती है 1. आजकल सभी रिश्ते ऐसे हो गए हैं जो आपके मुंह पर तो कुछ और होते हैं, लेकिन पीठ पीछे आपके लिए हानिकारक होते हैं। अक्सर हमारे कुछ ऐसे दोस्त भी होते हैं जो जरूरत पड़ने पर हमारे साथ नहीं होते बस फोन या मैसेज पर प्यार दिखाते हैं। 2. अगर आपका दोस्त आपकी कामयाबी से जल रहा है तो समझ लीजिए कि आपकी दोस्ती सही नहीं है जो दोस्त आपकी उपलब्धियां से जलन महसूस करता हो आपको ऐसी दोस्ती नहीं रखनी चाहिए। यह आपके लिए घातक हो सकती है। 3. अगर आपका दोस्त आपसे सीक्रेट्स नहीं छुपाता है तो यह अच्छी बात है लेकिन कई ऐसे लोग होते हैं जो अपना सीक्रेट बिल्कुल नहीं बताते। अगर आप अपने दोस्त के लिए लॉयल है और वह आप पर भरोसा नहीं कर रहे हैं तो ऐसी दोस्ती नहीं रखनी चाहिए। 4. फ्रेंडशिप की बात करें तो दोस्त हमेशा अपने दोस्त को मोटिवेट करता है लेकिन अगर आपका दोस्त हमेशा नेगेटिव बातें करता है डिमोटिवेट करता है तो आपको ऐसी दोस्ती से पीछा छुड़ा लेना चाहिए। अगर आप इस तरह के दोस्तों के संपर्क में रहते हैं तो आपका नुकसान होता है।  

Travel Ideas
TRAVEL, INDIA

Travel Ideas : दोस्तों के साथ करना चाहते हैं सैर-सपाटा, तो घूमने के लिए बेस्ट है ये जगहें

Travel Ideas : रिलेशनशिप की बात करें तो दोस्ती का रिश्ता एक ऐसा रिश्ता है जो कभी नहीं टूटता है इस रिश्ते में काफी मौज मस्ती होती है हंसी मजाक होता है जो बड़े से बड़े तनाव को भी कम कर देता है। अगर आप भी रोजाना की लाइफस्टाइल से बोर हो गए हैं तो रिलैक्स करने के लिए अपने दोस्तों के साथ भारत के कुछ जगह को एक्सप्लोर कर सकते हैं। दोस्तों के साथ घूमने पर इन जगह ऑन का मजा और भी ज्यादा दुगना हो जाएगा। अगर आप लंबे समय से अपने दोस्तों से नहीं मिले हैं तो यह जगह आपके लिए बेस्ट साबित होगी। खास बात तो यह है कि वीकेंड के मौके पर आप अपने दोस्तों के साथ यादगार पल बिता सकते हैं। आगरा आगरा घूमने के लिए एक बहुत अच्छी जगह है यह दिल्ली के पास मौजूद है। आप चाहे तो अपने दोस्तों के ग्रुप के साथ आगरा को एक्सप्लोर कर सकते हैं। आगरा में सबसे फेमस ताजमहल है आप यहां की हर एक जगह को देख सकते हैं। इसके अलावा मुगल गार्डन और पुराना किला के बारे में तो आपने सुना ही होगा यह भी यहां की फेमस जगह है। अगर आप एक बजट फ्रेंडली ट्रिप प्लान करना चाहते हैं तो आगरा आपके लिए बहुत अच्छी जगह है। उदयपुर राजस्थान का उदयपुर एक ऐतिहासिक जगह है मानसून के समय में यहां की खूबसूरती कई गुना बढ़ जाती है। अगर आप भी अपने दोस्तों के साथ फ्रेंडशिप डे के मौके पर किसी खास जगह पर घूमना चाहते हैं तो उदयपुर का प्लान बना दीजिए। आप अपने दोस्तों के साथ राजस्थान को एक्सप्लोर कर सकते हैं। उदयपुर की बात करें तो यहां पर घूमने के लिए झील हरियाली मंदिर सिटी पैलेस मोती महल शीश महल आदि शामिल है। दोस्तों के साथ आपका यह ट्रिप यादगार हो जाएगा। महाबलेश्वर महाबलेश्वर घूमने के लिए एक बहुत अच्छी जगह है यह मुंबई के पास स्थित है। आप अपने दोस्तों के साथ महाबलेश्वर जैसी खूबसूरत जगह को एक्सप्लोरर कर सकते हैं। अगर आप एक नेचर लवर है तो यह जगह आपके लिए परफेक्ट है। वहीं, अगर मानसून के समय में इस जगह की बात करें तो यहां की सुंदरता कई गुना ज्यादा बढ़ जाती है। अगर आप थोड़े बहुत पैसे खर्च करके इस जगह की खूबसूरती देखना चाहते हैं तो पैसा वसूल होगा। मनाली मनाली एक फेमस जगह है अगर घूमने फिरने का ख्याल आता है तो मनाली का नाम सबसे पहले आता है। आप अपने दोस्तों के साथ बिजी लाइफस्टाइल से थोड़ा सा समय निकालकर वीकेंड पर मनाली घूमने जा सकते हैं। अगर आप एक्टिविटी लवर है तो यहां पर आप तरह-तरह की एक्टिविटीज कर सकते हैं दोस्तों के साथ आपका यह मूमेंट बहुत खास होने वाला है। आजकल लोग काम के प्रेशर के साथ इतना बिजी रहते हैं कि खुद के लिए समय नहीं निकाल पाते आपके पास एक अच्छा मौका है जब आप दोस्तों के साथ इस पल को इंजॉय कर सकते हो।

Hariyali Teej 2024
ASTRO, INDIA

Hariyali Teej 2024 : हरियाली तीज पर क्यों होता है हरे रंग का महत्व, जानिए सच्चाई

Hariyali Teej 2024 : हिंदू धर्म में हरियाली तीज का विशेष महत्व होता है। हरियाली तीज के दिन सुहागिन महिलाएं हरे रंग के कपड़े चूड़ी बिंदिया दी पहनकर अपना श्रृंगार करती है। बहुत कम लोगों को यह पता है की हरियाली तीज के मौके पर हरे रंग का इतना महत्व क्यों होता है। हरियाली तीज का पर्व बहुत खास होता है। इस दिन महिलाएं व्रत रखकर अखंड सौभाग्य की प्राप्ति और पति की लंबी उम्र के लिए कामना करती हैं। इसके अलावा जो लड़कियां हरियाली तीज का व्रत रखती हैं उन्हें मनचाहा वर मिलता है। अगर आप भी सावन के महीने में हरियाली तीज का व्रत रख रही है तो जान दीजिए कि हरे रंग का विशेष महत्व क्या है। हरियाली तीज का व्रत बहुत ही नियमों के साथ किया जाता है। कब है हरियाली तीज हिंदू पंचांग के अनुसार हरियाली तीज का व्रत सावन महीने में शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को रखा जाता है। इस साल हरियाली तीज का व्रत 7 अगस्त 2024 को रखा जाएगा। इस दिन सभी महिलाएं हरियाली तीज का व्रत रखेंगी। इतना ही नहीं इस दिन सोलह सिंगार करने का विधान होता है खासकर हरे रंग का विशेष महत्व होता है। सनातन धर्म के अनुसार हरा रंग सुख शांति हरियाली तरक्की और अच्छी सेहत का प्रतीक माना जाता है। यही वजह है की हरियाली तीज के दिन हरे रंग के कपड़े और बाकी चीजों को हरे रंग में इस्तेमाल करने का विधान है। पहने जाते हैं हरे रंग के वस्त्र हरियाली तीज के पावन मौके पर चारों तरफ हरियाली छाई रहती है। सावन के महीने में महिलाएं हरे रंग की चूड़ियां पहनती हैं। इतना ही नहीं प्रकृति भी प्रेरणा देती है इसलिए हरियाली तीज के दिन महिलाएं हरे रंग की साड़ियां चूड़ियां पहनती हैं। इसके अलावा यह भी माना जाता है कि हरे रंग के कपड़े पहनने से भगवान शिव पार्वती भी प्रसन्न होते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर रंग में किसी न किसी ग्रह का वास होता है। इसी तरह से हरे रंग में बुध ग्रह होते हैं हरा रंग पहनने से कुंडली में बुध ग्रह प्रबल हो जाते हैं और जीवन में खुशहाली आती है। हरियाली तीज के नियम अगर आप भी एक महिला है और हरियाली तीज का व्रत रख रही है, तो इस दिन आपको कड़ी नियम का पालन करना होता है। हरियाली तीज के दिन व्रत को पवित्र तरीके से रखा जाता है। इस दौरान घर में मांस मदिरा का सेवन बिलकुल नहीं होना चाहिए। हरियाली तीज भगवान शिव और माता पार्वती को समर्पित होता है। इस दिन आपको इन भगवान की पसंद के भोग लगाना चाहिए। इसके अलावा आप पवित्र तरीके से भगवान की पूजा पाठ करके अपने घर में सुख शांति ला सकते हैं। हरियाली तीज के दिन महिलाएं ब्रह्म मुहूर्त में उठती हैं इसके बाद स्नान करके हरे रंग के वस्त्र पहनने के बाद पूजा पाठ की तैयारी करती हैं।

Rama Raksha Stotram Niyam
ASTRO, INDIA

Rama Raksha Stotram Niyam : मंगलवार के दिन जरूर करें राम रक्षा स्त्रोत का पाठ, प्रसन्न हो जाएंगे हनुमान जी

Rama Raksha Stotram Niyam : हर घर में भगवान हनुमान की पूजा तो की ही जाती है यह पूजा बेहद शुभ मानी जाती है। अगर आप भी भगवान हनुमान की पूजा कर रहे हैं, तो आपको मंगलवार के दिन हनुमान जी को खास तरह से प्रसन्न करना चाहिए। हनुमान जी दुखों का अंत करते हैं। अगर आप राम स्त्रोत का पाठ करते हैं तो यह आपके लिए कल्याणकारी साबित होगा। हमारे सनातन धर्म में भगवान हनुमान जी की पूजा को विशेष माना जाता है हनुमान जी कलयुग के देवता हैं। राम भक्त हनुमान की पूजा हर घर में विशेष रूप से की जाती है। अगर आप भी हनुमान जी को प्रसन्न करना चाहते हैं तो आपको श्री राम का पाठ करना चाहिए। जब आप श्री राम को प्रसन्न करते हैं तो हनुमान जी खुद ब खुद प्रसन्न रहते हैं। राम रक्षा स्तोत्र पाठ ध्यायेदाजानुबाहुं धृतशरधनुषं बद्दद्पद्‌मासनस्थं पीतं वासोवसानं नवकमलदलस्पर्धिनेत्रं प्रसन्नम्‌ वामाङ्‌कारूढसीता मुखकमलमिलल्लोचनं नीरदाभं नानालङ्‌कारदीप्तं दधतमुरुजटामण्डनं रामचंद्रम्‌ चरितं रघुनाथस्य शतकोटिप्रविस्तरम्‌ एकैकमक्षरं पुंसां महापातकनाशनम्‌ ध्यात्वा नीलोत्पलश्यामं रामं राजीवलोचनम्‌ जानकीलक्ष्मणॊपेतं जटामुकुटमण्डितम्‌ सासितूणधनुर्बाणपाणिं नक्तं चरान्तकम्‌ स्वलीलया जगत्त्रातुमाविर्भूतमजं विभुम्‌ रामरक्षां पठेत्प्राज्ञ: पापघ्नीं सर्वकामदाम्‌ शिरो मे राघव: पातु भालं दशरथात्मज: कौसल्येयो दृशौ पातु विश्वामित्रप्रिय: श्रुती घ्राणं पातु मखत्राता मुखं सौमित्रिवत्सल: जिव्हां विद्दानिधि: पातु कण्ठं भरतवंदित: स्कन्धौ दिव्यायुध: पातु भुजौ भग्नेशकार्मुक: करौ सीतपति: पातु हृदयं जामदग्न्यजित्‌ मध्यं पातु खरध्वंसी नाभिं जाम्बवदाश्रय: सुग्रीवेश: कटी पातु सक्थिनी हनुमत्प्रभु: ऊरू रघुत्तम: पातु रक्ष:कुलविनाशकृत्‌ जानुनी सेतुकृत्पातु जङ्‌घे दशमुखान्तक: पादौ बिभीषणश्रीद: पातु रामोSखिलं वपु: एतां रामबलोपेतां रक्षां य: सुकृती पठॆत्‌ स चिरायु: सुखी पुत्री विजयी विनयी भवेत्‌ पातालभूतलव्योम चारिणश्छद्‌मचारिण: न द्र्ष्टुमपि शक्तास्ते रक्षितं रामनामभि: रामेति रामभद्रेति रामचंद्रेति वा स्मरन्‌ नरो न लिप्यते पापै भुक्तिं मुक्तिं च विन्दति जगज्जेत्रैकमन्त्रेण रामनाम्नाभिरक्षितम्‌ य: कण्ठे धारयेत्तस्य करस्था: सर्वसिद्द्दय: वज्रपंजरनामेदं यो रामकवचं स्मरेत्‌ अव्याहताज्ञ: सर्वत्र लभते जयमंगलम्‌ आदिष्टवान्‌ यथा स्वप्ने रामरक्षामिमां हर: तथा लिखितवान्‌ प्रात: प्रबुद्धो बुधकौशिक: आराम: कल्पवृक्षाणां विराम: सकलापदाम्‌ अभिरामस्त्रिलोकानां राम: श्रीमान्‌ स न: प्रभु: तरुणौ रूपसंपन्नौ सुकुमारौ महाबलौ पुण्डरीकविशालाक्षौ चीरकृष्णाजिनाम्बरौ फलमूलशिनौ दान्तौ तापसौ ब्रह्मचारिणौ पुत्रौ दशरथस्यैतौ भ्रातरौ रामलक्ष्मणौ शरण्यौ सर्वसत्वानां श्रेष्ठौ सर्वधनुष्मताम्‌ रक्ष:कुलनिहन्तारौ त्रायेतां नो रघुत्तमौ आत्तसज्जधनुषा विषुस्पृशा वक्षया शुगनिषङ्‌ग सङि‌गनौ रक्षणाय मम रामलक्ष्मणा वग्रत: पथि सदैव गच्छताम्‌ संनद्ध: कवची खड्‌गी चापबाणधरो युवा गच्छन्‌मनोरथोSस्माकं राम: पातु सलक्ष्मण: रामो दाशरथि: शूरो लक्ष्मणानुचरो बली काकुत्स्थ: पुरुष: पूर्ण: कौसल्येयो रघुत्तम: वेदान्तवेद्यो यज्ञेश: पुराणपुरुषोत्तम: जानकीवल्लभ: श्रीमानप्रमेय पराक्रम: इत्येतानि जपेन्नित्यं मद्‌भक्त: श्रद्धयान्वित: अश्वमेधायुतं पुण्यं संप्राप्नोति न संशय: रामं दूर्वादलश्यामं पद्‌माक्षं पीतवाससम्‌ स्तुवन्ति नामभिर्दिव्यैर्न ते संसारिणो नर: रामं लक्शमण पूर्वजं रघुवरं सीतापतिं सुंदरम्‌ काकुत्स्थं करुणार्णवं गुणनिधिं विप्रप्रियं धार्मिकम्‌ राजेन्द्रं सत्यसंधं दशरथनयं श्यामलं शान्तमूर्तिम्‌ वन्दे लोकभिरामं रघुकुलतिलकं राघवं रावणारिम्‌ रामाय रामभद्राय रामचंद्राय वेधसे रघुनाथाय नाथाय सीताया: पतये नम: श्रीराम राम रघुनन्दन राम राम श्रीराम राम भरताग्रज राम राम श्रीराम राम रणकर्कश राम राम श्रीराम राम शरणं भव राम राम श्रीरामचन्द्रचरणौ मनसा स्मरामि श्रीरामचन्द्रचरणौ वचसा गृणामि श्रीरामचन्द्रचरणौ शिरसा नमामि श्रीरामचन्द्रचरणौ शरणं प्रपद्ये माता रामो मत्पिता रामचंन्द्र: स्वामी रामो मत्सखा रामचंद्र: सर्वस्वं मे रामचन्द्रो दयालु नान्यं जाने नैव जाने न जाने दक्षिणे लक्ष्मणो यस्य वामे तु जनकात्मजा पुरतो मारुतिर्यस्य तं वन्दे रघुनंदनम्‌ लोकाभिरामं रनरङ्‌गधीरं राजीवनेत्रं रघुवंशनाथम्‌ कारुण्यरूपं करुणाकरंतं श्रीरामचंद्रं शरणं प्रपद्ये मनोजवं मारुततुल्यवेगं जितेन्द्रियं बुद्धिमतां वरिष्ठम्‌ वातात्मजं वानरयूथमुख्यं श्रीरामदूतं शरणं प्रपद्ये कूजन्तं रामरामेति मधुरं मधुराक्षरम्‌ आरुह्य कविताशाखां वन्दे वाल्मीकिकोकिलम्‌ आपदामपहर्तारं दातारं सर्वसंपदाम्‌ लोकाभिरामं श्रीरामं भूयो भूयो नमाम्यहम्‌ भर्जनं भवबीजानामर्जनं सुखसंपदाम्‌ तर्जनं यमदूतानां रामरामेति गर्जनम्‌ रामो राजमणि: सदा विजयते रामं रमेशं भजे रामेणाभिहता निशाचरचमू रामाय तस्मै नम: रामान्नास्ति परायणं परतरं रामस्य दासोSस्म्यहम्‌ रामे चित्तलय: सदा भवतु मे भो राम मामुद्धर राम रामेति रामेति रमे रामे मनोरमे सहस्रनाम तत्तुल्यं रामनाम वरानने प्रसन्न होते हैं हनुमान जी भगवान हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए आपको सबसे पहले श्री राम जी का विधि विधान से पूजा पाठ करना चाहिए श्री राम का पाठ कहना चाहिए। इस तरह से संकट मोचन आपके घर की परेशानियों को दूर करते हैं और आपके घर में हमेशा सुख शांति बनी रहती है। अगर आप कड़ी मेहनत कर रहे हैं और हर क्षेत्र में असफल हो जा रहे हैं तो आपके सारे काम भी बनने लगेंगे। श्री हनुमान जी को श्री राम अति प्रिय है आप हनुमान से पहले यदि राम जी की पूजा करते हैं तो आपको पुण्य फल की प्राप्ति होगी। मंगलवार एक ऐसा दिन है जब हनुमान जी की पूजा करने से घर में सुख शांति का वास होता है।  

Sawan 2024
ASTRO, INDIA

Sawan 2024 : अपनी राशि के अनुसार करें मंत्रों का जाप चमक जाएगी फूटी किस्मत

Sawan 2024 : सावन का महीना चल रहा है ऐसे में साधक भगवान शिव की नियमित रूप से पूजा करते हैं। सावन का महीना श्रद्धालुओं के पास ऐसा समय होता है जब वह भोलेनाथ को प्रसन्न कर सकते हैं। इसके लिए आपको भगवान शिव के मंत्रों का जाप करना चाहिए। इतना ही नहीं अगर आप भगवान शिव की कृपा अपने ऊपर बनाए रखना चाहते हैं, तो राशि के अनुसार मंत्रों का जाप करें। मंत्र ऐसे होते हैं जो व्यक्ति को याद नहीं रह पाते हैं। अगर आप दो से तीन बार इन मंत्रों का जाप करने तो यह खुद ब खुद आपको याद हो जाएंगे। सावन का महीना बहुत पवित्र होता है। इस महीने में अगर आप पूरी निष्ठा और लगन से भगवान की पूजा करते हैं तो वह आपके घर में सुख समृद्धि लाएंगे। सावन के महीने में राशि के अनुसार मंत्रों का जाप करने से फूटी हुई किस्मत भी चमक जाती है। राशि के अनुसार मंत्रों का जाप मेष राशि के जातक सावन सोमवार पर पूजा के समय ‘ॐ महाकाल नमः’ मंत्र का जप करें। वृषभ राशि के जातक महादेव की कृपा पाने के लिए ‘ॐ विषधारी नमः’मंत्र का जप करें। मिथुन राशि के जातक सावन के तीसरे सोमवार पर ‘ॐ विश्वनाथ नमः’ मंत्र का जप करें। कर्क राशि के जातक सावन सोमवार पर ‘ॐ अनादिदेव नमः’ मंत्र का जप करें। सिंह राशि के जातक सावन के तीसरे सोमवार पर ‘ॐ उमापति नमः’ मंत्र का जप करें। कन्या राशि के जातक शिवजी की कृपा पाने के लिए ‘ॐ विरूपाक्षाय नमः’ मंत्र का जप करें। तुला राशि के जातक सावन सोमवार पर पूजा के दौरान ‘ॐ शङ्कराय नमः’ मंत्र का जप करें। वृश्चिक राशि के जातक भगवान शिव की पूजा के समय ‘ॐ शूलपाणिने नमः’ मंत्र का जप करें। धनु राशि के जातक सावन सोमवार के दिन ‘ॐ शिपिविष्टाय नमः’ मंत्र का जप करें। मकर राशि के जातकों को मनवांछित फल की प्राप्ति होगी। आपको सावन के सोमवार में मनचाहा वर पाने के लिए ‘ॐ श्रीकण्ठाय नमः’ मंत्र का जप करें। कुंभ राशि के जातकों के लिए सावन का सोमवार बहुत खास है। आपको पूजा के समय ‘ॐ भवाय नमः’ मंत्र का जप करें। मीन राशि के जातकों के लिए सावन का महीना बहुत फायदेमंद है। सावन सोमवार पर आपको ‘ॐ शिवाप्रियाय नमः’ मंत्र का जप करना क्या करें क्या ना करें सावन के महीने में यदि महिलाएं भगवान शिव की पूजा करती है तो मनचाहा वर मिलता है। चिरकाल में भी कुछ ऐसा ही हुआ था जब माता पार्वती ने अपने घोर तप से भगवान शिव को वर के रूप में पाया था। सावन के महीने में सड़क को भगवान शिव की पूजा अर्चना करने से मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। भगवान शिव की पूजा करते समय आपको कड़े नियमों का पालन करना होता है। अगर आप भोलेनाथ की पूजा आराधना में लगे हुए हैं तो आपको स्वच्छता से पूजा पाठ करना चाहिए। सावन के महीने में मांस मदिरा जैसी चीजों का सेवन बिलकुल नहीं करना चाहिए।  

Bamboo Flute in Pilibhit
INDIA, BUSINESS

Bamboo Flute in Pilibhit : देश-विदेश में है पीलीभीत की बांसुरी का नाम, बनाने का है खास तरीका

Bamboo Flute in Pilibhit : बांसुरी का नाम आता है तो मन में श्री कृष्ण की छवि बन जाती है। बांसुरी दुनिया के सबसे पुराने वाद्य यंत्रों में गिना जाता है। बांसुरी से निकलने वाले मधुर सुर मां को शांति देते हैं और हमारा मनोरंजन करते हैं। बहुत कम लोग जानते हैं की बांसुरी को कहां बनाया जाता है यही बांसुरी देश-विदेश में काफी मशहूर है। पीलीभीत प्राकृतिक संसाधनों से भरपूर है, जगह को दुनिया भर में बांसुरी नगरी के नाम से जाना जाता है। नाम बांसुरी वादकों के होठों पर इस जगह की बांसुरी सजती है। आज के मॉर्डन जमाने में भी कई तरह के इंस्ट्रूमेंट आ गए हैं लेकिन बांसुरी की जगह कोई नहीं ले पाया है। बता दें कि, पीलीभीत बांसुरी को दुनिया भर में पहुंच रहा है यह बात से बनाई जाती है जो पीलीभीत में ही उगती है। कई वैरायटी की बांसुरी मिलती है पीलीभीत कैसी जगह है जहां पर 90% बांसुरी तैयार की जाती है। खास बात तो यह है कि इसे किसी मशीन से नहीं बनाया जाता बल्कि यह हैंडमेड होती है। हाथों से बनी यह बांसुरी केवल देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी बजाई जाती है। बांसुरी कई तरह की होती है जिम सीधी और तिरछी भी शामिल है। पीलीभीत में कई वैरायटी की बांसुरी मिलती है लोग अपनी पसंद के हिसाब से इनकी खरीदारी करते हैं। असम से आता है बांस पीलीभीत सबसे ज्यादा घने जंगलों वाला इलाका है लेकिन फिर भी यहां पर जंगलों में बांस की पैदावार नहीं होती है। बांसुरी को बिना गांठ वाले बात से बनाया जाता है और यह असम से मंगाया जाता है। असम में बिना गांठ वाले बांस की भरमार लगी रहती है जिसे पीलीभीत में तैयार करके बांसुरी बनाई जाती है। यह बांसुरी कई वैरायटी की होती है जो देश के अलग-अलग हिस्सों तक पहुंचाई जाती है। कैसे बनाई जाती है बांसुरी ? बांसुरी को बनाने के लिए एक नहीं बल्कि कई कारीगरों की जरूरत होती है। बस की एक पूरी लकड़ी की कटाई की जाती है और इसके साइज के हिसाब से इसे बनाया जाता है। बस को काटने के बाद लकड़ी को छीलने का प्रोसेस पूरा किया जाता है। लकड़ी की बांसुरी में और भरने के लिए सलाखों को गर्म करके छेद किया जाता है। इतना करने के बाद बांसुरी के ऊपरी हिस्से में डॉट लगाकर इसे सजाया जाता है। इस तरह से एक पूरी बांसुरी बनकर तैयार होती है। क्या है बांसुरी की कीमत ? मार्केट में अलग-अलग तरह की बांसुरियों को आपने देखा होगा। इनकी कीमत ₹20 से लेकर₹15000 तक की होती है। जब बांसुरी का खास आर्डर दिया जाता है तो इसकी कीमत भी बढ़ जाती है। मार्केट में आजकल कई तरह की बांसुरी उपलब्ध है जिसे बच्चे खेलते भी हैं इस तरह की बांसुरी सिर्फ ₹10 में मिल जाती है।

Flipkart Sale
TECH, INDIA

Flipkart Sale : फ्लिपकार्ट का ये ऑफर आपके लिए है फायदेमंद, स्मार्टफोंस और गैजेट्स पर मिलेगा शानदार डिस्काउंट

Flipkart Sale : आजकल फ्लिपकार्ट लोगों की जिंदगी का अहम हिस्सा बन गया है आधे से ज्यादा लोग फ्लिपकार्ट के जरिए अपने शौक को पूरा करते हैं। एक बार फिर से फ्लिपकार्ट ग्रैंड ऑफर लेकर आने वाला है जिसमें ग्राहकों को स्मार्टफोन और गैजेट्स पर तगड़ा ऑफर मिलेगा। हाल ही में लॉन्च हुआ आईफोन 15 नथिंग फोन सस्ते होने वाले हैं। आप कम दाम और ऑफर में ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट से बढ़िया शॉपिंग कर सकते हैं। बता दें कि, फ्लिपकार्ट जल्दी ही फ्लैगशिप सेल शुरू करने वाला है। आपको इस सेल में इलेक्ट्रिक अप्लायंसेज लेटेस्ट स्मार्टफोन और इयरबड्स के अलावा कोई और प्रोडक्ट्स पर अच्छा डिस्काउंट मिलेगा। अगर आप बैंक कार्ड से पेमेंट करते हैं तो इस पर आपको अच्छी छूट मिलेगी। कब और कैसे मिलेगी शॉपिंग पर छूट 6 अगस्त यानी कि कल से फ्लिपकार्ट अपने ग्राहकों के लिए खुशखबरी लेकर आने वाला है। इस दौरान आप जितना चाहे उतनी शॉपिंग कर सकते हैं। कंपनी ने सेल को ‘डील्स इसी की अंग्रेजी भी आना चाहेंगे’ के साथ टीज किया है। इस खास सेल में आपको आइसीआइसीआइ बैंक, येस बैंक और BOB कार्ड पर 10% का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। अगर आप इस सेल का लाभ उठाना चाहते हैं और फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक कार्ड का इस्तेमाल करते हैं तो आपको 5% की एक्स्ट्रा छूट मिलेगी। इतना ही नहीं सेल कब शुरू हो रही है और कब खत्म होगी इस बारे में अभी तक फ्लिपकार्ट की तरफ से कोई जानकारी नहीं आई है। लेटेस्ट गैजेट पर मिलेगी छूट अगर आप भी फ्लिपकार्ट की इस खास सेल का इस्तेमाल करना चाहते हैं तो यहां आपको बेहद फायदा होने वाला है। मोटरोला एज 50 हाल ही में मार्केट में लॉन्च किया गया है इसकी सेल 8 अगस्त से शुरू हो रही है। बता दें कि, फोन को कई तरह के बैंक ऑफर्स के साथ खरीदा जा रहा है। इसके अलावा ओप्पो k12 5G का स्मार्टफोन आपको एक अच्छी कीमत पर मिल जाता है। फ्लिपकार्ट पर आप फ्लैगशिप सेल के दौरान अच्छा खासा ऑफर्स ले सकते हैं। सबसे पॉपुलर सेल की बात करें तो आईफोन 15, नथिंग फोन, मोटो 50, गैलेक्सी S23 पर आपको अच्छी बचत हो सकती है। फ्लिपकार्ट का बिग सेविंग सेल अगर आप इस बीच फ्लिपकार्ट से कुछ भी शॉपिंग करते हैं तो आपकी अच्छी खासी बचत होने वाली है। बता दें कि, CMF Watch Pro 2 अच्छे ऑफर के साथ बिक्री के लिए तैयार है। इतना ही नहीं रियलमी के बर्ड्स पर भी आपको अच्छी खासी छूट मिलेगी। इसके अलावा राखी स्पेशल डील में रक्षाबंधन के खास मौके पर आपको राखियों पर भी अच्छे ऑफर मिलेंगे। फ्लिपकार्ट के मुताबिक सेल में स्माटफोन गेजेट्स एसेसरीज फर्नीचर पर आपको 50% से 80% की छूट दी जाएगी। फ्लिपकार्ट का यह शानदार ऑफर आपके लिए बहुत ही खास रहने वाला है। इस दौरान अगर आप बचत के साथ शॉपिंग करना चाहते हैं तो आपके पास एक अच्छा मौका है।

Scroll to Top